यदि आपको तर्क एवं हुनर आधारित गेम पसंद हैं तो Kingcraft - Candy World आपके लिए एक सटीक संयोजन साबित हो सकता है, क्योंकि यह आपको पहेलियों के विभिन्न मजेदार चक्रों के जरिए अपने साम्राज्य का विस्तार करने का आनंद लेने का अवसर देता है।
इसमें गेम खेलने का तरीका अत्यंत ही सरल है: आप जमीन का एक ऐसा टुकड़ा चुनते हैं जिसे आप जीतना चाहते हैं और फिर उसे जीतने के लिए आपको एक पहेली को हल करना होता है। प्रत्येक स्तर में पहेलियाँ हल करने का एक खास तरीका होता है, इसलिए आपको हर बार एक नयी प्रकार की चुनौती का सामना करना होता है। कुछ मामलों में, आपको बस कुछ निश्चित अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि अन्य मामलों में आपको सारे जिलेटिन से छुटकारा पाना होता है ... और इसके मजेदार और चुनौतीपूर्ण गेम में विभिन्न प्रकार के मोड को आजमाना होता है।
Kingcraft - Candy World में आप अपने ड्रैगन पर सवार होकर नजदीक स्थित इलाके में पहुँचते हैं, जहाँ आपको पुरस्कार मिलते हैं, जिनका निवेश कर आप विभिन्न स्तरों को पार कर सकते हैं। जमीन के प्रत्येक छोटे टुकड़े पर कुछ खास उत्पादन भी होता है, इसलिए उसे जीत लेने पर उस उत्पादन पर आपका अधिकार हो जाता है। हर संग्रहित चीज का इस्तेमाल बुद्धिमतापूर्वक करें और धीरे-धीरे ज्यादा जटिल होते चक्रों में ज्यादा से ज्यादा जमीन को जीतने हुए आगे बढ़ना जारी रखें। Kingcraft - Candy World खेलने का जमकर आनंद लें और अपने दिमाग को चुनौतियों से जूझने का मौका दें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Kingcraft - Candy World के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी